लुधियाना में कानून व्यवस्था को लेकर कमिश्नर दफ्तर का घेराव करेगी भाजपा, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

by Manu
Ludhiana BJP

लुधियाना, 31 अगस्त 2026: लुधियाना जिले के ग्रामीण इलाकों में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाजपा लुधियाना देहाती इकाई की ओर से विशाल रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लुधियाना कमिश्नर दफ्तर का घेराव करेंगे।

प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। सुबह से ही कमिश्नर दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। धरना और घेराव आज सुबह 10:30 बजे कमिश्नर कार्यालय के बाहर शुरू होगा। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा लुधियाना देहाती के जिला प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ कर रहे हैं।

भाजपा का आरोप है कि लुधियाना देहाती के इलाकों में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। पार्टी का कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कमिश्नर कार्यालय के आसपास पुलिस बल तैनात करने के साथ बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

ये भी देखे: लुधियाना में पंजाब बंद को लेकर पुलिस फोर्स तैनात, स्कूल बंद, बाजार खाली

You may also like