बिहार: सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं ConveGenius.AI के बीच MoU पर हस्ताक्षर

by Manu
ConveGenius.AI MoU

पटना, 22 अगस्त 2026: बिहार में Artificial Intelligence (AI) के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी क्षमताओं के विकास एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार एवं ConveGenius.AI के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर मंत्री नीतीश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

MoU का उद्देश्य बिहार को एक AI-सक्षम राज्य के रूप में विकसित करने तथा राज्य में AI आधारित Infrastructure, Products, Services और Technology Solutions के विकास को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का विज़न बिहार को तकनीकी रूप से सशक्त, नवाचार-आधारित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम राज्य बनाना है। AI एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में निवेश, उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं का विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन इसी विज़न को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मिश्रा ने बताया कि ConveGenius.AI भारत की अग्रणी AI-native Technology Companies में से एक है, जो बड़े पैमाने पर AI Infrastructure के निर्माण और AI Solutions के deployment के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी Technology, Academic Design, Impact Assessment एवं Change Management के क्षेत्रों में 500 से अधिक प्रोफेशनल्स की टीम के साथ कार्य कर रही है।

कंपनी की कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ partnerships और ongoing engagements हैं। इसके साथ ही, ConveGenius.AI द्वारा Government एवं Enterprise Users के लिए विभिन्न AI Applications और Intelligent Agents विकसित किए जाते हैं, जिनका उपयोग WhatsApp, IVR, Web और Android जैसे माध्यमों के जरिए नागरिक सेवाओं, शिक्षा, कल्याण एवं कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है।

मिश्रा ने कहा कि इस सहयोग से राज्य में AI Innovation, Skill Development, Technology Deployment एवं Employment Generation को गति मिलेगी। इस निवेश के माध्यम से 100 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर का सृजित होंगे, साथ ही स्थानीय स्तर पर उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं के निर्माण एवं युवाओं के लिए नए अवसरों को प्रोत्साहन मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि MoU के तहत ConveGenius.AI, बिहार सरकार को B-ONT (Bihar Ontology) के विकास में सहयोग प्रदान करेगा, जो राज्य की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को समाहित करने वाला एक ontological knowledge graph होगा। यह unified knowledge graph राज्य के तकनीकी एवं ज्ञान-आधारित ढांचे को एकीकृत करेगा, जिससे AI Agents नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंचने में बेहतर ढंग से सहायता कर सकेंगे।

इसके साथ ही, MoU के अंतर्गत राज्य के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में contextual AI-enabled skilling को भी शामिल किया जाएगा, जिससे बिहार के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह skilling कार्यक्रम राज्य के मौजूदा औद्योगिक ढांचे तक भी विस्तारित किया जाएगा, ताकि workers, technicians एवं enterprises को AI adoption हेतु आवश्यक कौशल प्राप्त हो सकें, जिससे industry transformation एवं labour upskilling एक साथ आगे बढ़ सकें।

ये भी देखे: Bihar: पैक्सों के माध्यम से धान बीज उत्पादन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, छह जिलों में होगी शुरुआत

You may also like