पिंजौर यादविंद्रा गार्डन में बनेगा फाइव स्टार होटल, पिंजौर हवाई पट्टी का होगा विस्तार, हरियाणा सरकार का फैसला

by Manu
हरियाणा सरकार

पिंजौर, 13 अगस्त 2026: हरियाणा के पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्टों को गति देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर की हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करते हुए यहां 100 कमरों का फाइव स्टार होटल बनाने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिक्करताल में एडवेंचर पार्क बनाया जाएगा जबकि थापली के एडवेंचर पार्क को भी और विकसित किया जाएगा। यादविंद्रा गार्डन में हाई-एंड इंटीग्रेटेड वेडिंग, कन्वेंशन और हॉस्पिटेलिटी डेस्टिनेशन विकसित किया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट स्वदेश योजना-2 के तहत रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1000 एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से भौतिक प्रगति का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य आगामी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार करेगी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट मामले की जांच – CM नायब सैनी

You may also like