स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना, भारी बारिश का अलर्ट

by Manu
पंजाब चंडीगढ़ बारिश

चंडीगढ़, 13 अगस्त 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 14 से 18 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 13 अगस्त को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि अन्य स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। बुधवार को बारिश नहीं होने से राज्य के तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया। भाखड़ा डैम में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पठानकोट में तापमान एक दिन में 9.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 7 डिग्री बढ़ा। वहीं मानसून सीजन में अब तक पंजाब में 195.1 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 32 फीसदी कम है।

ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से तापमान गिरा, पठानकोट में येलो अलर्ट

You may also like