पीएम मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, दिल्ली पुलिस का फैसला

by Manu
रूचिका सिंह मांगी

दिल्ली, 03 अगस्त 2026: दिल्ली पुलिस ने उस नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। यह लड़की पिछले महीने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वायरल वीडियो में दिखी थी।

नोएडा पुलिस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज की थी। बाद में लड़की ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने बताया कि उसकी उम्र 15 साल है और उसने विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बहकावे में आकर ऐसी बातें कही थीं।

माफी वाले वीडियो में लड़की ने कहा, “मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत बुरी बातें कही हैं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैं खुद की तरफ भी नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

इस मामले पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। कई लोगों ने लड़की के प्रति नरमी बरतने की मांग की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम रील के जरिए कहा कि उन्होंने उन गुमराह बच्चों को माफ कर दिया है जिन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।

ये भी देखे: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी

You may also like