संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक को लेकर यूपी में बवाल, राहुल-पप्पू यादव पर FIR

by Manu
संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे

लखनऊ, 01 अगस्त 2026: दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सांकेतिक नाटक को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।

वाराणसी में पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास की शिकायत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज की गई है।

लखनऊ में ‘सनातन रक्षा संगठन’ ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने लोगों पर चप्पलें बरसाई गईं। संगठन ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख रुपये देने का ऐलान किया। मथुरा में साधु-संतों ने पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की।

बता दें कि शुक्रवार को संसद के बाहर पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे थे। उसमें राहुल गांधी ने चंदा डाला था। इसके बाद ‘चोरी पकड़े जाने’ का नाटक करते हुए अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव की सांकेतिक पिटाई की थी।

ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा – ‘ऐसी घटना दोबारा न हो’

You may also like