गाजियाबाद की सब-इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड

by Manu
अस्मिता डे

गाजियाबाद, 01 अगस्त 2026: गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी। अस्मिता डे त्रिपुरा की रहने वाली हैं और यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं।

गोल्ड जीतने के बाद अस्मिता डे ने कहा, “मैं यूपी पुलिस में हूं। मैं सीएम योगी जी का धन्यवाद करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे यूपी पुलिस में नौकरी दी। इस नौकरी से मुझे सहारा मिला। इसी की बदौलत मैं यहां तक पहुंची और गोल्ड मेडल जीत सकी।”

फाइनल मुकाबले की शुरुआत अस्मिता डे के लिए आसान नहीं रही। कनाडा की हेडी क्वाच ने पहले ही युको अंक हासिल कर बढ़त बना ली। अस्मिता को एक शिदो पेनल्टी भी मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्धारित समय तक कोई भी खिलाड़ी निर्णायक अंक नहीं बना सका इसलिए मुकाबला गोल्डन स्कोर में पहुंच गया। यहां अस्मिता ने सही मौके पर शानदार दांव लगाया और दूसरा युको अंक हासिल कर मैच के साथ गोल्ड मेडल भी जीत लिया।

ये भी देखे: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

You may also like