चंडीगढ़, 01 अगस्त 2026: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीत लिया। पिछले एक साल में फिटनेस की समस्या से जूझने के बाद उन्होंने फिर अपना कमाल दिखाया। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
मेडल जीतने के बाद नीरज ने चोट के बाद पूरी तरह फिट होकर वापसी पर बयान दिया। उन्होंने इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब अगर मैं नहीं भी हूं तो भी हमारे पास मेडल जीतने वाले एथलीट मौजूद हैं।
भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का नौवां दिन काफी शानदार रहा। देश के कुल मेडल की संख्या 23 पहुंच चुकी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज चोपड़ा ने कहा, “आज एशियन गेम्स की यादें ताजा हो गईं जब किशोर कुमार जेना और मैंने मेडल जीते थे। मुझे बहुत खुशी है कि यशवीर ने इतने अहम मौके पर अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। पोडियम पर साथ खड़ा होना शानदार एहसास है। मैंने भी इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मेरी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है और अभी आगे कई अहम इवेंट आने वाले हैं। सबसे बड़ी खुशी यह है कि अगर मैं मैदान पर नहीं भी हूं या चोटिल हूं तब भी अब हमारे पास अच्छे थ्रोअर हैं। यशवीर अब 85 मीटर के क्लब में पहुंच गया है और रोहित भी अच्छा कर रहा है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि देश में जैवलिन थ्रो को लेकर काफी टैलेंट सामने आ रहा है।”
ये भी देखे: मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को पहला गोल्ड