भिवंडी में इमारत ढही, छह लोगों की मौत, कई अभी भी मलबे में फंसे

by Manu
Bhiwandi Building Collapse

भिवंडी, 31 जुलाई 2026: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में हुआ। जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई की देर रात इमारत थोड़ी झुक गई थी। इसे देखते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर बाहर भाग निकले। उस समय बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी वजह से हादसे के वक्त ज्यादातर लोग बाहर थे।

एनडीआरएफ के जवानों ने मलबा हटाते समय शव बरामद किए हैं। टीम ने मलबे में दबी एक महिला को जिंदा बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी देखे: Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, 7 लोग नीचे दबे

You may also like