मुंबई, 30 जुलाई 2026: भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो जारी कर यह फैसला बताया।
वीडियो में रहाणे ने कहा, “जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और अंत भी होता है। जब समय आता है तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मैंने अपनी बल्लेबाजी में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया और इसकी अहमियत समझी। आज मुझे लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का यह सही समय है।”
रहाणे ने आगे कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का यही सही मौका है।
संन्यास के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए रहाणे ने स्पष्ट किया कि खेल के साथ उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरा अध्याय भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन इस खेल के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी। मैं अगली पीढ़ी की मदद करने, इस खेल से सीखे गए मूल्यों को साझा करने और उस खेल को वापस लौटाने के लिए तैयार हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है।”
ये भी देखे: रयान टेन डोशेट की नाइट राइडर्स में वापसी, बने हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी