बांकीपुर उपचुनाव: मतदान शुरू, BJP के नीरज, RJD की रेखा, जनसुराज के प्रशांत किशोर के बीच टक्कर

by Manu
बांकीपुर उपचुनाव वोटिंग

पटना, 30 जुलाई 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के साथ वोट डाला।

बांकीपुर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच है। इस विधानसभा क्षेत्र की 422 मतदान केंद्रों पर करीब 3.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बांकीपुर में कई VVIP मतदाता रहते हैं।

लालू परिवार भी इसी क्षेत्र का मतदाता है और उनका मतदान केंद्र वेटनरी कॉलेज में है। इसके अलावा सांसद रविशंकर प्रसाद, नितिन नवीन, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी बांकीपुर सीट के मतदाता हैं।

ये भी देखे: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जनसुराज नेता केसी सिन्हा BJP में शामिल

You may also like