सीजीसी लांडरां ने एनसीसी सीएटीसी – 94 में ओवरऑल बेस्ट इंस्टीट्यूशन ट्रॉफी जीती

by Manu
सीजीसी लांडरां

चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026: चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां के एनसीसी कन्टिजेन्ट ने एनसीसी अकादमी, रोपड़ में आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीऐटीसी – 94) में ओवरऑल बेस्ट इंस्टीट्यूशन ट्रॉफी अपने नाम किया। इस कैंप में 20 संस्थानों के लगभग 600 कैडेट्स ने भाग लिया, जहां सीजीसी लांडरां की एनसीसी टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में डिसिप्लिन, टीम वर्क और कमिटमेंट का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में कंटिंजेंट ने ड्रिल प्रतियोगिता, डिक्लेमेशन प्रतियोगिता तथा वॉलीबॉल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा, फायरिंग प्रतियोगिता में दूसरा तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि एनसीसी कैडेट्स के निरंतर प्रयास, समर्पण और अनुशासन का प्रतिफल है, जिसे संस्थान के सुदृढ़ शैक्षणिक एवं को – करिकुलम इकोसिस्टम का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ।

संस्थान ने इस सफलता का श्रेय 26 पीबी बटालियन एनसीसी, मोहाली के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए.एस. पारकर, लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप पठानिया (एओ) तथा प्रशिक्षण स्टाफ के मार्गदर्शन, प्रेरणा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को भी दिया, जिन्होंने कैडेट्स के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कैडेट्स को बधाई देते हुए और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “यह उपलब्धि हमारे एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रमाण है। सीऐटीसी-94 में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन उन्हें मिले गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रभावी मार्गदर्शन को दर्शाता है।

हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।” सीजीसी लांडरां का एनसीसी डिपार्टमेंट स्टूडेंट्स के ओवरआल डेवलपमेंट के लिए निरंतर कार्यरत है। डिपार्टमेंट का उद्देश्य स्टूडेंट्स को केवल विभिन्न प्रतियोगी मंचों के लिए ही नहीं, बल्कि लीडरशिप रोल्स, कम्युनिटी सर्विस तथा आर्म्ड फोर्सेज में करियर के लिए भी तैयार करना है। वर्षों से संस्थान के अनेक एनसीसी कैडेट्स भारतीय आर्म्ड फोर्सेज में अधिकारी के रूप में चयनित होकर देश की सेवा कर रहे हैं।

यह सम्मान सीजीसी लांडरां के एनसीसी डिपार्टमेंट के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का भी प्रमाण है। यहां के कैडेट्स नियमित रूप से एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वायइपी, विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी कैंप तथा कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी कंटिंजेंट का हिस्सा बनने के लिए चयनित होते रहे हैं।

यह उपलब्धि छात्रों के होलिस्टिक डेवलपमेंट के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति सीजीसी लांडरां की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। संस्थान अपने विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ये भी देखें: सीजीसी लांडरां के CBSA के स्टूडेंट्स को मिल रही है टॉप संस्थानों में इंटर्नशिप

You may also like