संसद में हंगामा, पेपर लीक विधेयक पर आज दोपहर होगी चर्चा

by Manu
लोकसभा

दिल्ली, 28 जुलाई 2026: संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी पार्टियों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, “संसद चलने दें। यहां चर्चा और बातचीत होनी चाहिए, ताकि देश में सकारात्मक संदेश जाए।”

हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा होगी।

इस विधेयक में 2024 के कानून में बदलाव किए गए हैं। स्पीकर ने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। NDA की ओर से कई युवा सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। इनमें भाजपा की बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या शामिल हैं।

INDIA ब्लॉक की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में शामिल होंगे। इससे पहले सुबह NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित किया।

पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी बैठक में बुलाया गया। TMC छोड़कर NCPI में शामिल हुए सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष समेत पार्टी के सांसद बैठक में पहुंचे।

ये भी देखे: धर्मेंद्र प्रधान पहली बार इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे, NDA सांसदों ने किया स्वागत

You may also like