हरारे, 25 जुलाई 2026: भारत vs जिम्बाब्वे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और आज जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का प्रयास करेगी।
भारत के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। पहले मैच में ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया था और टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था।
टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 15 मैच खेले गए हैं। भारत ने 12 मैच जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग और सीम मिल सकती है।
टॉस जीतने वाली टीम आज भी पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। भारतीय टीम ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। शनिवार को हरारे में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान 7 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
ये भी देखे: भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने