ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, बिहार के झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

by Manu
Jhandu Kumar

चंडीगढ़, 25 जुलाई 2026: भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल जीत लिया है। बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए। इससे पहले पुरुष और महिला लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत मेडल से चूक गया था।

बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह ने जीत दर्ज कर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। 28 वर्षीय झंडू कुमार ने ग्रुप-बी में खेलते हुए पहले प्रयास में 181 किलोग्राम और दूसरे प्रयास में 190 किलोग्राम वजन उठाया।

तीसरे प्रयास में उन्होंने 196 किलोग्राम उठाकर बर्मिंघम 2022 का गेम्स रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर भी उनका स्कोर ब्रॉन्ज मेडल के लिए पर्याप्त रहा। नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने गोल्ड और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने सिल्वर मेडल जीता।

ये भी देखे: भारत को मिली CWG 2030 की मेजबानी, अहमदाबाद बनेगा वैश्विक खेलों का केंद्र

You may also like