कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुंचे, 11 शिकायतों पर होगी सुनवाई

by Manu
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक

चंडीगढ़, 22 जुलाई 2026: कुरुक्षेत्र में बुधवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक है। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार कर रहे है। इस बैठक में कुल 11 शिकायतों पर सुनवाई होगी। इनमें से 5 शिकायतें पिछली बैठक से लंबित हैं, जबकि 6 नई शिकायतें पहली बार एजेंडे में शामिल की गई हैं।

नए मामलों में अंशल सिटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, को-ऑपरेटिव सोसाइटी में गड़बड़ी, प्राइवेट अस्पताल को लीज देने में डॉक्टर के साथ कथित धोखाधड़ी, बिजली लाइन हटाने का विवाद, दो परिवारों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप, आशा वर्कर को अश्लील वीडियो भेजने और गांव की सरपंच की शिकायत शामिल हैं।

पिछली बैठक में जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो सका था, उन्हें इस बार फिर से एजेंडे में रखा गया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मामला अंशल सिटी में सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुड़ा है।

इसके अलावा किरमिच की को-ऑपरेटिव सोसाइटी में कथित गड़बड़ियों, प्राइवेट अस्पताल को लीज पर देने में धोखाधड़ी के आरोप और किरमिच रोड से बिजली लाइन हटाने के विवाद पर भी दोबारा सुनवाई होगी।

ये भी देखे: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सोलर ऊर्जा से मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

You may also like