Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ का कहर, एक व्यक्ति बहा, असम में 21 मौतें

by Manu
पंजाब चंडीगढ़ बारिश

बडगाम, 22 जुलाई 2026: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया। घटना के बाद SDRF, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टीमों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के लिए सोमवार से रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। बीते 24 घंटों में बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। प्रशासन कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य चला रहा है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में इस बारिश से अब तक 66 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी देखे: देशभर में मॉनसून की तबाही, कई राज्यों में बारिश-बाढ़ से हाहाकार

You may also like