लखनऊ, 11 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार शाम 7:30 बजे आदेश जारी कर सभी 75 मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार 11 जुलाई को समाप्त हो रहा था। इससे पहले सरकार ने उन्हें प्रशासक बना दिया है।
सामान्य परंपरा के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने पर जिलाधिकारी को प्रशासक बनाया जाता है, लेकिन इस फैसले से जिला पंचायत अध्यक्ष आगामी पंचायत चुनाव तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे।
सरकार अब 826 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाने की तैयारी कर रही है। उनका कार्यकाल अगले हफ्ते समाप्त होने वाला है।
इससे पहले 25 मई को सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया था, हालांकि यह मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।
ये भी देखे: यूपी कैबिनेट बड़ा फैसला, मक्के का MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल किया