बहामास, 11 जुलाई 2026: बहामास में शुक्रवार को एक छोटे विमान के क्रैश (Bahamas Plane Crash) होने से 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ, जो राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र के पास है। हादसे के बाद सरकार ने ‘फ्लेमिंगो एअर’ की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरू में बताया था कि एक व्यक्ति बच गया है, लेकिन बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि चोटों के कारण उसकी भी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश गहरे दुख में है। उन्होंने बताया कि लोग बहामास की आजादी की 53वीं वर्षगांठ मना रहे थे, लेकिन यह दिन शोक का दिन बन गया।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, “जिन परिवारों को यह दुखद खबर मिली है कि उनका कोई अपना अब घर नहीं लौटेगा, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है।”
ये भी देखे: US Plane Crash: अमेरिका में तालाब में गिरने के बाद प्लेन क्रैश, 2 लोगों की मौत