Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

by Manu
पंकज त्रिपाठी भाई

गोपालगंज, 22 जून 2026: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके गांव में धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव की है।

हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को परिजनों ने तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये भी देखे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना पहुंचे, बिहार को 1.15 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं की दी सौगात

You may also like