ट्रम्प की धमकी के बाद ईरानी टीम ने वार्ता बीच में छोड़ी, साथ फोटो खिंचाने से भी किया इनकार

by Manu
मसूद पेजेशकियान और डोनाल्ड ट्रंप

स्विट्जरलैंड, 22 जून 2026: स्विट्जरलैंड में रविवार को अमेरिका-ईरान के बीच हो रही वार्ता के दौरान तनाव बढ़ गया। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से नाराज होकर ईरानी टीम ने बातचीत बीच में छोड़कर चली गई।

एजेंसी ने बताया कि कतर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद ईरानी टीम उस इमारत से बाहर निकल गई जहां अमेरिका के साथ वार्ता चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच हाथ मिलाने और संयुक्त फोटो सेशन की योजना बनाई गई थी, लेकिन ईरानी टीम ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।

तस्नीम ने दावा किया कि बातचीत शुरू होने से ठीक पहले ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी। उन्होंने ईरान से लेबनान में हिजबुल्लाह को रोकने की मांग की और ऐसा न करने पर फिर से हमला करने की चेतावनी दी।

ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद ईरानी टीम के प्रमुख मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि ईरान अमेरिकी धमकियों से डरने वाला नहीं है।

इस बीच स्विट्जरलैंड में मौजूद एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरानी मीडिया के दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल अभी भी बातचीत के लिए मौजूद है और उन्होंने किसी मध्यस्थ देश को वार्ता छोड़ने की बात नहीं कही है।

ये भी देखे: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता टला, इजरायल ने लेबनान में की बमबारी, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

You may also like