नई दिल्ली, 19 जून 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संदेश विहार के एमसीडी कम्युनिटी हॉल में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में लोग केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं और अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिल्लीवासियों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इसी उद्देश्य से आज संदेश विहार में जन कल्याण शिविर शुरू किया गया है।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, विकास और जनकल्याण की प्रेरणा से दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर आयोजित कर रही है। इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी।
ये भी देखे: शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद