बठिंडा की BCL शराब फैक्ट्री में लगी आग, काला धुआं उठा, फायर ब्रिगेड पहुंची

by Manu
शराब फैक्ट्री आग

बठिंडा, 19 जून 2026: बठिंडा के मसाना स्थित BCL शराब फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चला रही हैं। फैक्ट्री से निकल रहे धुएं ने आसपास की हवा की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि धुएं के कारण सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है। खासकर अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी देखे: जालंधर में रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री में नहीं थे सेफटी उपकरण

You may also like