पंचकूला नगर निगम बैंक फ्रॉड मामले में IAS आरके सिंह को 3 दिन का CBI रिमांड

by Manu
IAS RK Singh fraud

पंचकूला, 19 जून 2026: पंचकूला नगर निगम बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार IAS अधिकारी आरके सिंह को CBI की विशेष अदालत ने तीन दिन के CBI रिमांड पर भेज दिया है।

CBI अब वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि कथित घोटाले में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही और धन की पूरी ट्रेन क्या थी।

सीबीआई का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं, जिससे मामले के छिपे पहलुओं का पता चलेगा।

गौरतलब है कि पंचकूला नगर निगम के फंड से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और बैंकिंग अनियमितताओं की जांच सीबीआई कर रही है। पहले भी कई दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच हो चुकी है। अब रिमांड में आरके सिंह से पूछताछ की जाएगी।

 ये भी देखे: गुरुग्राम में नगर निगम और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

You may also like