विवादित वीडियो पर AAP का दावा, कहा – वीडियो में CM मान नहीं, एक्टर से तैयार करवाया

by Manu
हरपाल सिंह चीमा और बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 18 जून 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को इस मामले में दो स्वतंत्र लैबों की रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि वीडियो फर्जी है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और AAP प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो लैब रिपोर्ट्स पेश कीं। पार्टी ने कहा कि दोनों लैब भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और पंजाब के बाहर स्थित हैं।

AAP नेताओं के अनुसार, रिपोर्ट में कुल 1191 अलग-अलग एंगलों से सीएम भगवंत मान के चेहरे, कद-काठी, चाल-ढाल और बॉडी का विस्तृत विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के निष्कर्ष में साफ कहा गया है कि वीडियो में भगवंत मान नहीं हैं, बल्कि किसी अभिनेता का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद AAP आज पंजाब डीजीपी से मुलाकात कर इस मामले में शिकायत दर्ज कराएगी।

ये भी देखें: फर्जी वीडियो में मैं नहीं, सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई – भगवंत सिंह मान

You may also like