विमेंस टी-20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत दर्ज की

by Manu
विमेंस टी-20 विश्व कप में भारत नीदरलैंड

चंलीड्स 18 जून 2026: भारतीय महिला टीम ने वीमेंस टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह इस विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 38 गेंदों पर 55 रन बनाए जबकि मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गेंदबाजी में श्री चरणी ने 4 विकेट और शेफाली वर्मा ने 3 विकेट झटके।

भारतीय टीम ने पावरप्ले में 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। टी-20 विश्व कप में ये भारत का संयुक्त सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है। वही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी 27वीं 50+ रनों की साझेदारी दर्ज की।

ये भी देखे: वीमेंस टी-20 विश्व कप 2026 में आज भारत Vs नीदरलैंड, पहली बार होगा सामना

You may also like