अयोध्या, 17 जून 2026: श्रीराम मंदिर दान गबन मामले के बीच एक और गंभीर आरोप सामने आया है। धर्मसेना के संस्थापक और श्रीराम मंदिर आंदोलन के पुराने कार्यकर्ता संतोष दुबे ने दावा किया है कि देश-विदेश से पूजा-अर्चना कर अयोध्या लाई गईं सोने, चांदी, हीरे और अष्टधातु की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब हो चुकी हैं।
संतोष दुबे ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये शिलाएं ढाई दशक पहले तक कारसेवकपुरम में रखी हुई थीं। उनके साथ मिट्टी की शिलाएं भी रखी गई थीं। अब वहां सिर्फ मिट्टी की शिलाएं बची हैं, जबकि कीमती शिलाएं लापता हो गई हैं।
संतोष दुबे के अनुसार इन कीमती शिलाओं की देखरेख की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पर थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जिम्मेदारी तय होने के बावजूद ये शिलाएं कहां गायब हो गईं।
उधर, इस पूरे मामले में टिन्नू के घर से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के बरामद होने की भी चर्चा है।
ये भी देखे: रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे सीएम योगी, बोले – श्रीराम का उदाहरण लव जिहाद रोकने के लिए आदर्श