कूचबिहार, 17 जून 2026: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा गिरफ्तार किया गया हैं। कूचबिहार पुलिस ने कोलकाता के फूलबागान इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उदयन गुहा को उनके फूलबागान स्थित फ्लैट से ही हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्ता किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, दिनहाटा के पूर्व विधायक उदयन गुहा कुछ समय से कोलकाता के फूलबागान इलाके में रह रहे थे। उनके खिलाफ कई गैर-जमानती मामले दर्ज होने के बाद से जांच एजेंसियां उन पर नजर रखे हुए थीं। बुधवार सुबह कूचबिहार पुलिस की एक विशेष टीम ने अचानक उनके फ्लैट पर छापा मारा और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उदयन गुहा पर पहले भड़काऊ भाषण देने, मारपीट और चुनावी हिंसा भड़काने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।
ये भी देखे: बंगाल पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की फिर सड़क पर कराई परेड, कान पकड़े और हाथ जोड़े