बिहार सरकार का सख्त एक्शन, डबल मीनिंग और जातिसूचक अश्लील गानों पर लगेगी रोक

by Manu
बिहार सरकार

पटना, 17 जून 2026: बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर जातिसूचक, दोहरे अर्थ वाले और अश्लील गाने बजाने या गाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाली है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी, एसपी और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि ऐसे आपत्तिजनक गीतों को बजाने या प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। इससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द भंग होता है।

कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने गृह विभाग को पत्र भेजकर ऐसे गीतों पर सख्त एक्शन लेने का अनुरोध किया है।

सरकार ने पत्र में कहा है कि अश्लील, डबल मीनिंग वाले और जातिवादी गीत बाजारों, वाहनों, विवाह समारोहों तथा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खुलेआम बजाए जा रहे हैं। इससे समाज में विभाजनकारी भावनाएं बढ़ रही हैं, अश्लीलता, हिंसा, घृणा और अशांति फैल रही है।

ये भी देखे: बिहार सरकार ने “ब्रांड बिहार” पहल की शुरुआत की, राज्य की छवि और निवेश स्थिति होगी मजबूत

You may also like