मोहाली, 16 जून 2026: पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत आज मोहाली के विकास भवन में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नवनियुक्त 523 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
सरकार का कहना है कि इन नई भर्तियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। सरकारी अस्पतालों और आम आदमी क्लीनिकों में स्टाफ की कमी भी दूर होगी।
नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनकी तैनाती के बाद ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दे रही है। आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद अब तक 67,040 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
सरकार ने दावा किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है और किसी भी युवा को नौकरी के लिए पर्ची या खर्ची नहीं करनी पड़ी।
ये भी देखे: मिशन रोजगार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र