कैमूर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कहा – ‘अपराधी बिहार छोड़ दें, इसी में उनकी भलाई है’

by Manu
CM Samrat Chaudhary

कैमूर, 16 जून 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को कैमूर पहुंचे। यहां उन्होंने अपराधियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अपराधी हो, उसे पहले दिन ही बिहार छोड़कर चले जाना चाहिए। इसी में उसकी भलाई है। अगर वह नहीं गया तो इसे चैलेंज समझा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने चैलेंज ले लिया तो 48 घंटे के अंदर एक्शन होगा। हम उन्हें छोड़ नहीं सकते। यह जनता के साथ अन्याय होगा।” CM सम्राट चौधरी ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा, “बहनों, आपका भाई बिहार का मुख्यमंत्री जब तक है, जो अपराधी अपराध करेगा, आपका भाई सम्राट चौधरी उसे जवाब देगा।”

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैमूर के प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पहाड़िया पंचायत में मुंडेश्वरी धर्मशाला के पास आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

CM ने महिला शिक्षकों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक अपने प्रखंड में या जहां चाहे वहां पोस्टिंग ले लें, लेकिन पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने मुंडेश्वरी धाम के विकास पर जोर देते हुए कहा कि इसे भारतमाला परियोजना के फोरलेन से जोड़ा जाएगा। अगली बार रोपवे का शिलान्यास करने वह फिर यहां आएंगे।

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाया।

ये भी देखे: बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने 94.29 लाख पेंशनधारियों के खातों में 1096.44 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

You may also like