NEET री-एग्जाम को लेकर टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक रहेगा प्रतिबंध

by Manu
Telegram Ban

चंडीगढ़, 16 जून 2026: भारत सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा को देखते हुए देश में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगा दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को जारी प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि की।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है। यह रोक 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।

NEET री-एग्जाम 21 जून को होना है। सरकार ने परीक्षा के बाद भी टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर को 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यानी इस अवधि में भारत में पहले भेजे गए मैसेज भी एडिट नहीं किए जा सकेंगे।

NTA के अनुसार कुछ लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल परीक्षाओं में पेपर लीक के फर्जी सबूत तैयार करने के लिए कर रहे थे। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और ऐसे दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक पर NTA से पूछा – पहले मामले से भी नहीं सीखा

You may also like