सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक पर NTA से पूछा – पहले मामले से भी नहीं सीखा

by Manu
सुप्रीम कोर्ट

चंडीगढ़, 25 मई 2026: सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि NTA ने 2024 के पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया, जो बेहद दुखद है।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने सोमवार को सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। कोर्ट ने याद दिलाया कि यह मामला 2024 में भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। तब एक मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई थी, जिसने कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की थीं और इन्हें स्वीकार भी किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया कि वह गुरुवार तक हलफनामा दाखिल कर बताए कि 2024 में दिए गए निर्देशों और मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर क्या-क्या कदम उठाए गए।

कोर्ट ने आज फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA), यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) और अन्य संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई की। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

ये भी देखे: नीट दोबारा परीक्षा को लेकर NTA पूरी तरह अलर्ट, जीरो ट्रस्ट नीति अपनाई

You may also like