चंडीगढ़, 11 जून 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है। मोहाली में बारिश शुरू भी हो चुकी है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में मामूली 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फिर भी यह सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। सबसे ज्यादा तापमान 46.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक पूरे पंजाब में बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन 10 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।
ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, पठानकोट में ओले गिरे, कई जिलों में तेज बारिश