तेहरान, 11 जून 2026: अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमला किया हैं। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद यह लगातार दूसरे दिन बड़ा अटैक है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। कई जगहों पर ईरान ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते की बातचीत में देरी कर रहा है, इसलिए अमेरिका दबाव बनाए रखेगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए गए।
इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है। हालांकि, इन हमलों में किसी नुकसान की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद कर दिया है। लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
ये भी देखे: ईरान-इजराइल जंग फिर शुरू, ईरान ने इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, इजराइल ने किया जवाबी हमला