पानीपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख से ज्यादा के 47 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

by Manu
पानीपत पुलिस

पानीपत, 11 जून 2026: पानीपत पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी संख्या में गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी फोन मालिकों को आज पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में बुलाया और उनके गुमशुदा फोन लौटा दिए।

एएसपी हर्षित गोयल ने इस मौके पर बताया कि पिछले महीने 41 गुमशुदा फोन उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। इसी क्रम में आज 47 और फोन वापस किए गए। बरामद इन सभी फोनों की कुल कीमत करीब 10 लाख 36 हजार रुपये है।

एएसपी गोयल ने आम जनता से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कई लोग फोन गुम होने की शिकायत ही नहीं करते, जिस वजह से फोन वापस मिल पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए शिकायत जरूर करें।

ये भी देखे: पानीपत के असंध रोड होटल में दो दोस्तों ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

You may also like