पटना, 10 जून 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मई महीने की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए। राज्य के 94.29 लाख पेंशनधारियों को कुल 1096.44 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं और अन्य पात्र लाभार्थियों को समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे राज्य के जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर किया गया। वहां बड़ी संख्या में पेंशनधारियों ने कार्यक्रम देखा और सुना। जिला मुख्यालयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था।
ये भी देखे: नीतीश कुमार सरकार का बड़ा फैसला, वृद्ध, दिव्यांग के साथ विधवा महिलाओं का पेंशन बढ़ाया