जालंधर, 9 जून 2026: न्यू जवाहर नगर में ED की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित बजाज के घर पर छापेमारी की। ईडी ने उनके घर के साथ ही चुनमुन मॉल के पास दफ्तर पर भी रेड मारी है। साथ ही लुधियाना के एक अन्य CA के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची। सूत्रों के अनुसार पंजाब के कई अन्य स्थानों पर भी ED की छापेमारी की गई है।
ईडी की इस कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड की खबर मिलते ही व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक अमित बजाज पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा “ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।”
ये भी देखे: पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ईडी पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल