कोलकाता, 8 जून 2026: फालता से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज सुबह नेपाल बॉर्डर इलाके से पकड़ा गया है। चुनाव नतीजों के बाद से जहांगीर खान फरार चल रहे थे और उनकी तलाश लंबे समय से जारी थी।
चुनाव से पहले SIR के दौरान जहांगीर खान पर कई गंभीर आरोप लगे थे। उन पर BLO को प्रभावित करने और मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आरोप था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने खुद उनके खिलाफ आवाज उठाई थी।
चुनाव से पहले इलाके में धमकाने और मारपीट के भी आरोप लगे थे। चुनाव आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुठभेड़ विशेषज्ञ अजय पाल शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक बनाकर डुंडी पुलिस स्टेशन भेजा था।
फालता विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धांधलियां सामने आई थीं। वोटिंग के समय कई EVM मशीनों पर सेलोटेप चिपका दिए गए थे, जिसका आरोप जहांगीर खान पर ही लगा था। इसके बाद चुनाव आयोग ने फालता में दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया था।
ये भी देखे: फालता में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- लोकतंत्र की जीत, गुंडागर्दी की हार