गयाजी, 5 जून 2026: बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा आज 5 जून 2026 को गया जिले के दौरे पर है। वे टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित ‘बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स एंड वैल्यू चेन’ का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान मंत्री क्षेत्र में मोटे अनाजों (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने, प्रसंस्करण और किसानों की आय दोगुनी करने वाली योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे।
जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने इस उच्च स्तरीय दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कृषि मंत्री ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सके।
इसके अलावा मिट्टी की सेहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘खेत बचाओ’ अभियान तथा बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम की भी शुरुआत होगी।
ये भी देखे: बिहार में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, कालाबाजारी पर कृषि विभाग सख्त – विजय कुमार सिन्हा