Bihar: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे होगी, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

by Manu
बिहार कैबिनेट बैठक

पटना, 3 जून 2026: सम्राट कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5 बजे होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट के सभी मंत्री इसमें शामिल होंगे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विभागीय एजेंडों पर चर्चा होगी तथा फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

27 मई को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों को मंजूरी मिली थी। उस बैठक में राज्य के विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानमंडल अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया गया था।

ये भी देखे: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5:30 बजे, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

You may also like