मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे

by Manu
सहयोग शिविर बिहार

मुजफ्फरपुर, 2 जून 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में पहुंचेंगे। वे सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि 19 मई से शुरू हुए इस सहयोग शिविर में पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन प्राप्त हुए थे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार दोपहर तिरहुत रेंज के कमिश्नर गिरीवर दयाल सिंह ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद कमिश्नर गिरीवर दयाल सिंह ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। शिविर शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने दर्जनों मामलों का निपटारा कर दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिविर में जनता की शिकायतें सीधे सुनेंगे और गंभीर मामलों का तुरंत समाधान किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

ये भी देखे: जब तक लोगों के आवेदन आने बंद नहीं होंगे तब तक सहयोग शिविर चलता रहेगा – सीएम सम्राट चौधरी

You may also like