BREAKING: दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग ढही, कई लोग मलबे में दबे

by Manu
Mukundpur Building Collapse

दिल्ली, 2 जून 2026: Delhi Building Collapse: दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में सुबह धमाके के बाद एक बिल्डिंग (Mukundpur Building Collapse) गिर गई। मलबे में कई लोग दबे हुए है। घटना सुबह 9:37 बजे हुई। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य में अब तक तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। एक व्यक्ति अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद इमारत गिरने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग की टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अग्निशमन कर्मी लगातार मलबे हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं।

ये भी देखे: Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, 7 लोग नीचे दबे

You may also like