लखनऊ, 30 मई 2026: उत्तर प्रदेश को चार साल के लंबे इंतजार के बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ही यूपी के नए परमानेंट डीजीपी होंगे। राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सकती है।
UPSC की गाइडलाइंस और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के मुताबिक, राजीव कृष्ण कम से कम दो साल तक यूपी के डीजीपी पद पर बने रहेंगे। वे 1 जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
यूपी सरकार ने स्थायी डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को 19 IPS अधिकारियों के नाम भेजे थे। 26 मई को दिल्ली में UPSC की उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण के नाम फाइनल किए गए। आयोग ने इन तीनों नामों को यूपी सरकार को भेज दिया।
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। वे मूल रूप से नोएडा के रहने वाले हैं।
ये भी देखे: उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी गश्त