चंडीगढ़, 30 मई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज के योगदान और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि पूरा देश सिख गुरुओं और सिख समुदाय की वीरता पर गर्व करता है।
हरियाणा निवास में आयोजित एक धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिख समुदाय के लिए किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया।
CM सैनी ने कहा “सिख गुरुओं ने देश को सेवा, त्याग, समानता और साहस का मार्ग दिखाया। गुरु तेग बहादुर, गुरु गोबिंद सिंह और साहिबजादों के बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं।”
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख विरासत के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर, वीर बाल दिवस और सिख धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
नायब सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा सिख गुरुओं के सम्मान में लिए गए फैसलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज और अंबाला के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखा गया है।
ये भी देखे: सीएम नायब सैनी ने श्री अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या में हुए शामिल