नई दिल्ली, 29 मई 2026: दिल्ली के हौज खास इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की AC ब्लास्ट के बाद दम घुटने से मौत हो गई। बीती रात हौज खास के आर-15 घर में AC के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से कमरे में धुआं भर गया। इससे धनेंद्र कुमार और उनका बेटा बेहोश हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की मौत हो गई। उनका बेटा इलाज के अधीन है।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 11:18 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि एसी यूनिट में ब्लास्ट के कारण आग लगी। दमकल की दो गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
घर में उस समय परिवार के सदस्यों और घरेलू सहायकों समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखे: दिल्ली ब्लास्ट केस: फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर छापेमारी, केंद्रीय एजेंसी ने दस्तावेज जब्त किए