पटियाला में नगर पालिका चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बीच पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Manu
समाना Municipal Election

समाना, 26 मई 2026: पंजाब के समाना शहर में नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 15 में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी और विरोधी दलों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। बूथ के बाहर विवाद बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हो गई।

विरोधी दलों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पक्ष के लोगों ने बाहर से समर्थकों को लाकर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर शुरुआत में निष्क्रिय रहने का भी आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

घटना के बाद समाना शहर के कई वार्डों में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

ये भी देखे: खन्ना में वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर तनाव, कांग्रेस और AAP समर्थकों में झड़प

You may also like