हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का खुलासा, कहा – परिवार को समय नहीं दे पा रहा

by Manu
नायब सिंह सैनी परिवार

चंडीगढ़, 26 मई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली बार अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण परिवार से दूरी का खुलासा किया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका ज्यादातर समय जनता की समस्याओं, बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में बीत रहा है। इस वजह से परिवार को समय देना बेहद मुश्किल हो गया है।

सीएम सैनी ने बताया कि उनकी बेटी वृंदावन जाने की इच्छा जता रही थी और तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे खुद नहीं जा सके। उन्होंने पत्नी सुमन सैनी को बच्चों को लेकर जाने को कहा, लेकिन बच्चे बिना पिता के जाने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हफ्ते में बच्चों से बहुत कम मिल पाता हूं। कई बार लगातार कार्यक्रमों और बैठकों के कारण परिवार को समय नहीं दे पाता।”

सीएम हाउस में नहीं रहता परिवार

सीएम सैनी ने यह भी खुलासा किया कि उनका परिवार सीएम हाउस में उनके साथ नहीं रहता। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए उन्होंने परिवार को अलग रखने का फैसला किया है।

ये भी देखे: निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- सीएम नायब सिंह सैनी

You may also like