धर्मशाला, 26 मई 2026: आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
RCB बनाम GT: बारिश से मैच धुला तो कौन जाएगा फाइनल?
मौसम विभाग ने इस मैच के दौरान 80 प्रतिशत बारिश (Dharamshala weather forecast) की संभावना जताई है। अगर क्वालिफायर-1 बारिश के कारण धुल जाता है तो RCB बिना खेले फाइनल में पहुंच जाएगी। लीग स्टेज में टॉप पर रहने का फायदा RCB को मिलेगा। 2011 से प्लेऑफ सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक 15 मौकों में से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही आईपीएल का खिताब जीता है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
धर्मशाला HPCA स्टेडियम पिच रिपोर्ट
HPCA स्टेडियम इस सीजन हाई स्कोरिंग रहा है। यहां खेले गए 3 मैचों की 6 पारियों में से 5 में 200 या उससे ज्यादा रन बने हैं। अब तक हर मैच में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं। जिनमें दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं। इस सीजन दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है।
ये भी देखे: MI बनाम RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया, इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में बनाया जगह