चंडीगढ़, 26 मई 2026: शिरोमणि अकाली दल (बादल) को पंजाब में एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।अकाली दल के पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख राजमहिंदर सिंह मजीठा AAP में शामिल हो गए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजमहिंदर सिंह मजीठा और उनके साथियों का ‘AAP’ में स्वागत किया। मजीठा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग और नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
राजमहिंदर सिंह मजीठा के साथ-साथ पूर्व RTI कमिश्नर हेमिंदर सिंह मजीठा और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा भी AAP में शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और सरकार के कामकाज पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं को बधाई दी और ‘X’ पर लिखा, “आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण जुड़ाव हुआ है। पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के संरक्षक स. राजमहिंदर सिंह मजीठा जी, पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा जी और चीफ खालसा दीवान के मौजूदा सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा जी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज ‘आप’ परिवार में शामिल हुए हैं। मैं उनका पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं।
पंजाब की भलाई के बारे में सोचने वाले ऐसे अनुभवी नेताओं के सहयोग से, ‘रंगला पंजाब’ बनाने का आपका सपना और भी अधिक मजबूत होगा।
ये भी देखे: कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ AAP में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत